पुरस्कार-अगर आप कर रहे है उन्नत तकनीक से खेती तो कृषि विभाग देगा आपको पुरस्कार

एक्सटेंशन रिफार्म्स (आत्मा) योजनांतर्गत राज्य, जिला और विकासखण्ड तीनों स्तर के उन्नत कृषक पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि 1 अगस्त से 31 अगस्त 2020 तक निर्धारित की गई है। यह पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में चयनित कृषकों को राज्य स्तर पर 50 हजार, जिलों में 25 हजार और विकासखण्ड में 10 हजार रूपए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

संचालनालय कृषि से मिली जानकारी के अनुसार एक्सटेंशन रिफार्म (आत्मा) के तहत यह पुरस्कार राज्य स्तर पर धान के लिए 2, दलहन, तिलहन हेतु 2, उद्यानिकी के क्षेत्र में 2, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए 2-2 कृषकों का चयन किया जाएगा। चयनित कृषकों को प्रति कृषक 50 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।जिला स्तर पर धान हेतु 2 दलहन-तिलहन के क्षेत्र में 2, उद्यानिकी के लिए 2 पशुपालन और मत्स्य पालन हेतु 2-2 चयनित कृषकों को प्रति कृषक 25 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।विकासखण्ड स्तर पर धान के लिए 1 दलहन-तिलहन 1, उद्यानिकी 1, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में 1-1 चयनित कृषकों को प्रति कृषक 10 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।आप  अपना आवेदन जिला स्तर पर कार्यालय उप संचालक कृषि या विकासखण्ड स्तर पर  वरिष्ठ कृषि विकास अधिकरी पर जमा कर सकते है।

आवेदन के साथ जमा करें ये दस्तावेज

1 पासपोर्ट साइज फोटो

2 ऋण पुस्तिका की फोटो कॉपी

3 आपके कार्य गतिविधियों के फोटोग्राफ

4.बैंक पासबुक की छायाप्रति

5.आधार कार्ड की छायाप्रति

आवेदन है इस वेबसाइट में उपलब्

http://agriportal.cg.nic.in
ये है आवेदन का विज्ञापन एवं करने शर्तें।


 

विज्ञापन

प्रचारक

Published by कृषि कनेक्शन

.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started