चेतावनी-आगामी 5 दिन का मौसम ऐसा रहेगा किसान भाई कर लेंवे ये तैयारी

 श्री पी. आर. बोबडे कृषि मौसम वैज्ञानिक अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान एवं समसामयिक सलाह (१२.०८.२०२० से १६.०८.२०२०) जारी की……. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली एवं रायपुर द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार- आगामी पांच दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रह  सकते हैं तथा अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश  एवं कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना  हैं । अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः २७ से २८°C और २४.० से २५.०°C  के मध्य  रह सकता है । सुबह हवा में ९५-९८ प्रतिशत तथा दोपहर में ८०-८५ प्रतिशत नमी रहने की संभावना है । आने वाले दिनो में हवा कि गति लगभग २-३ किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है ।

समसामयिक सलाह: 

१. खेतो में जल क्षमता के लिए फसल से खरपतवार की निंदाई का कार्य प्राथमिकता देकर करे   ।

 २. किसानों भाइयों को सलाह दी जाती है कि मक्का में  यूरिया डालने से पहले निराई / गुड़ाई करें । यदि तना छेदक द्वारा फसलों पर हमला हो, तो फ्यूराडान नामक कीटनाशक दवा का  10 – 15 दाने  डालें ।

३. वर्तमान में, विभिन्न खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंगफली, उरद, मूंग आदि फसलों में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए निदाई-गुड़ाई आवश्यक है । निदाई-गुड़ाई के बाद, यूरिया को अपनी आवश्यकता के अनुसार डाले ।

४. किसान भाई धान रोपाई का कार्य १५ अगस्त तक पूर्ण करे । उसके बाद रोपाई कार्य न करे  अथवा एक स्थान पर ३-४ पौधें रोपें ।  रोपा किये गये खेतों में लगभग ५ से. मी. से अधिक पानी रोककर न रखें  |

५. यदि धान की रोपाई में देरी हो जाती है (३०-३५ दिनों से अधिक), तो ४ से ५ पौधों की रोपाई १५ सेमी (पंक्ति से पंक्ति) और १० सेमी (पौधे से पौधे) की दूरी पर रोपित करें । छिड़काव विधि से बोये गए ३०-३५ दिन के धान में, पर्याप्त नमी की उपलब्धता होने पर बियासी किया जाना चाहिए । 

६. टमाटर, बैगन, मिर्च, भिन्डी एवं अन्य सब्जी वाली फसल में निंदाई गुडाई करे । 

साभार

कृषि विज्ञान केंद्र

जिला कोरिया छत्तीसगढ़

Published by कृषि कनेक्शन

.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started