
रायपुर, 30 सितम्बर 2020
प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक कुल 1210.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 2273.7 मि.मी. और सबसे कम सरगुजा में 821.6 मि.मी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक
■सूरजपुर में 1306.7 मि.मी.
■बलरामपुर में 1074.9 मि.मी.
■जशपुर में 1292.3 मि.मी.,
■ कोरिया में 1042.9 मि.मी.
■ रायपुर में 1042.1 मि.मी.
■ बलौदाबाजार में 1063.5 मि.मी.
■ गरियाबंद में 1191.2 मि.मी.,
■ महासमुन्द में 1260.4 मि.मी.
■ धमतरी में 1116.2 मि.मी.
■ बिलासपुर में 1238.7 मि.मी
■ मुंगेली में 904.9 मि.मी.
■रायगढ़ में 1207.2 मि.मी.
■ जांजगीर-चांपा में 1315.7 मि.मी.
■ कोरबा में 1330.7 मि.मी.
■ गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 1051.3 मि.मी.
■ दुर्ग में 1004.2 मि.मी.
■ कबीरधाम में 953.4 मि.मी.,
■ राजनांदगांव में 923 मि.मी.,
■ बालोद में 1021.2 मि.मी.,
■ बेमेतरा में 1077.1 मि.मी.
■बस्तर में 1379.5 मि.मी.,
■कोण्डागांव में 1489 मि.मी.,
■कांकेर में 1026.1 मि.मी.,
■नारायणपुर में 1405.1 मि.मी.,
■ दंतेवाड़ा में 1560.1 मि.मी.
■ सुकमा में 1508.8 मि मी औसत दर्ज की गई है।