राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मद्देनजर रखते हुए भारत मे कृषि शिक्षा के विकास और सुदृढीकरण हेतु कृषि महाविद्यालय रायपुर में वर्चुअल गोष्ठी सम्पन्न हुई ।इस कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण मेजर डॉ जी के श्रीवास्तव एवं अधिष्ठाता डॉ एम पी ठाकुर एवं डॉ आर एन गांगुली उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रमुख केंद्रित वक्ता डॉ प्रभात कुमार शुक्ला राष्ट्रीय समन्वयक(नाहेप) की वक्तव्य की विशेष भूमिका रही । उनके वक्तव्य में कृषि शिक्षा का स्वरोजगार उन्नयन में भूमिका और कृषि यांत्रिकीकरण और डिजिटल सामर्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षा के नवोन्मेषी विकास अनुरूप भारत मे कृषि शिक्षा विकास के प्रति केंद्रित था। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर के अतिरिक्त अन्य राज्यो के छात्र छात्राओं ने इस गोष्ठी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम का लाभ लिया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ जेनु झा ,डॉ दीप्ति झा ,डॉ सुबुही निषाद ,डॉ आशूलता कौशल और डॉ रामकुमार ठाकुर रहे।इस कार्यक्रम का सम्पादन कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा प्रायोजित सहयोग से कृषि महाविद्यालय रायपुर के सानिध्य में हुआ।
