
खरीफ का मौसम प्रारंभ होते ही किसान बीज की बुवाई एवं खेती के कार्य में लग जाते हैं यह समय किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है,उसी बीच आज दिनांक 28/6 /2022 को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड फिंगेश्वर में कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश साहू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कृषि विभाग के अलावा मत्स्य विभाग पशुपालन विभाग उद्यानिकी विभाग एवं जिला सहकारी एवं केंद्रीय बैंक के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
उक्त बैठक में सभी सभी विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभागवार आयोजित योजनाओं की लक्ष्य एवं पूर्ति के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी।

सभापति ने कहा कि ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारी/कर्मचारी की होती है जिसका पूरी निष्ठा से पालन कृषि एवं समवर्गीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी कर रहे है जो कि काफी प्रशंसनीय है।
गौरतलब है कि, आगामी खरीफ में उर्वरक की कमी होने की आशंका है जिस पर श्री जगदीश साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी कर्मचारियों से डीएपी खाद की समितिवार मांग की समीक्षा की एवं कृषि विभाग से आग्रह किया कि तत्काल समितिवार डीएपी की मांग की पूर्ति की जावे जिससे अंचल के किसानों को खाद के लिए भटकना ना पड़े ।
साथ ही यदि निजी संस्था द्वारा निजी संस्था द्वारा खाद व उर्वरकों की कालाबाजारी करता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में कृषि स्थाई समिति के जनपद सदस्य श्री होरी लाल साहू,ओमेश्वरी रात्रे, श्री दीपक साहू ,श्री नरेंद्र चेलक एवं कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बीआर साहू कृषि विकास अधिकारी श्री खिलेश्वर साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरिशंकर सुमेर उद्यानिकी विभाग से ग्रामीण उद्यान की विस्तार अधिकारी श्री मुकेश साहू पशुपालन विभाग से डॉ. चारु मित्रा चंद्राकर मत्स्य पालन विभाग से मत्स्य निरीक्षक मोहम्मद शकील खान के साथ जिला सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक सम्मिलित थे।