तहसील धमधा जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के कृषि स्नातक योगेश सोनकर के स्टार्टअपने एसोचैम स्टार्टअप लॉन्च पैडकॉम्पिटीशन के फाइनल राउंड में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसका फाइनल राउंड अक्टूबर-नवंबर में गुजरात या दिल्ली में होगा। कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से डेट और स्थान तय नहीं किया गया है। फाइनलिस्ट चुनने के लिए है।

जोनल लेवल कॉम्पिटीशन में लगभग 100 स्टार्टअप को पीछे छोड़कर योगेश के स्टार्टअप ने फाइनलमें जगह बनाई। फाइनल राउंड में लगभग 15 स्टार्टअप ही शामिल होंगे।कॉम्पिटीशन में इन्वेस्टर भी शामिल होंगे। विनर्स को बिजनेस बढ़ाने के लिए डेढ़ करोड़ तक की फंडिंग मिल सकती हैं। योगेश ने किसानों के लिए ऐसी खाद बनाई है, जिससे कम पानी में भी उत्पादन किया जा सकता है। खाद को उन्होंने अर्थ एलिक्सिर नाम दिया है। फूट साइंस से एमएससी करने वाले योगेश ने दावा किया कि ये खाद डालने के बाद 50 प्रतिशत कम पानी में भी ज्यादा उत्पादन ले सकते हैं। लगातार तीन महीने खाद डालकर बंजर जमीन को भी उपजाऊ बनाया जा सकता है।
योगेश ने बताया, मैंने किसानों को अक्सर पानी की समस्या से जूझते देखा है। 2016 में कम पानी में ज्यादा उत्पादन देने वाली खाद बनाने की दिशा में काम शुरू किया। जर्मनी और चीन जैसे देशों के रिसर्च पेपर भी पढ़े। तीन साल की मेहनत के बाद पोटेशियम बेस्ड सैलुलोस और माइक्रोन्यूट्रेन के इस्तेमाल से खाद तैयार की। इसके लिए कई एक्सपेरिमेंट भी किए। ये खेतों में पानी रोकने के साथ उर्वरक क्षमता बढ़ाती है। योगेश पिछले एक साल से खाद की विक्री कर रहे हैं। अब तक देशभर के 10 हजार से ज्यादा किसान इस खाद का इस्तेमाल कर चुके हैं।

क्या है अर्थ elixir:- अर्थ elixir पोटेशियम अधारित गैर विषैले सेलुलोस है जो अपने वजन से 200 से 300 गुना तक पानी को अवशोषित और बनाए रखने में सक्षम है और साथ ही साथ पौधों के जरूरी तत्व की प्राप्ति कर उनके उत्पादन में वृद्धि के लिए सहायता प्रदान करता है रोगों कीटों से लड़ने के लिए पौधों में प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी करता है साथ ही उसका उपयोग सरल व प्रभावी है यह गर्म जलवायु में खेती को विकसित करने के लिए बनाया गया है जैसे अत्यधिक गर्मी, सूखा, ठंडा एवं शुष्क, मरुस्थल, खराब मिट्टी इत्यादि। दिन प्रतिदिन पानी की बजाए अर्थ एलिक्सिर युक्त मृदा को केवल प्रति सप्ताह एक बार पानी की आवश्यकता होती है जिससे समय और पानी की बचत होती है।

अर्थ एलिक्सिर के फायदे हैं.?
1.मिट्टी की जल प्रतिधारण क्षमता बढ़ाते हैं।प्रभावी ढंग से सिंचाई को कम कर देता है।
2.पानी में पोषक तत्वों को बह जाने से रोकता है।
3.वाष्पीकरण दर कम कर पानी की कमी को रोकता है।
4.फुलने एवं सिकुड़ने की क्रिया के कारण मिट्टी को हिलाकर उत्सर्जन बढ़ाता है एवं मिट्टी के भौतिक गुणों में सुधार करता है
5.जड़ों से चिपककर केवल जड़ क्षेत्र में ही पानी और पोषक तत्व प्रदान करके पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं
6.मिट्टी में पानी के बह जाने को रोकता है
7.शुष्क क्षेत्रों में पौधे की वृद्धि को बढ़ाता है
8.सूखे और भू-जल प्रदूषण से लड़कर पर्यावरण की रक्षा करता है।
9.ठंड के समय जड़ की सुरक्षा करता है।
10.70 से 80% तक उर्वरक के उपयोग को कम करता है
11.पौधों में उत्पादन को बढ़ाता है।
12.C:N अनुपात को बैलेंस करता है
अर्थ एलिक्सिर कैसे काम करता है
अर्थी एलिक्सिर क्रिस्टल या पाउडर रूप में आता है जो पानी या अन्य तरल पदार्थ के संपर्क में आने पर जेलीफाइट हो जाता है इन कणो को मिट्टी में सूक्ष्म जलाशयों के रूप में देखा जा सकता है । अपने वजन से लगभग 300 से 400 पानी अवशोषित करने की क्षमता के साथ ही पानी को अंदर रखता है और भंडारण करता है। इन जलाशयों में से पानी ऑस्मोटिक दबाव अंतर के कारण आवश्यकतानुसार जड़ तक पहुंच जाता है। शुष्क क्षेत्रों में, रेतीली मिट्टी में अर्थ एलिक्सिर का उपयोग पानी की होल्डिंग क्षमता और बढ़ता है जो पौधों की गुणवत्ता में काफी सुधार करता है अर्थ एलिक्सिर मिट्टी के माध्यम से पानी की मिट्टी पारगम्यता, घनत्व, संरचना, बनावट और वाष्पीकरण दर को प्रभावित करता है उत्कृष्ट जल अवशोषण गुणवत्ता वाले अर्थ एलिक्सिर कृषि क्षेत्रों के लिए एक असाधारण रूप से सहायक और पर्यावरण अनुकूल वस्तु है इसका उपयोग खेतों और वानिकी सेवाओं के लिए किया जा सकता है घर और बगीचे के लिए कम पानी में पौधों की विकास दर को बढ़ाता है।
यह जल अवशोषण पानी के जलाशय के रूप में कार्य करता है और केवल आवश्यकता के समय ही संरक्षित संसाधन का उपयोग करता है । जिससे बेहतर कृषि में उपज मिलती है अर्थ एलिक्सिर पानी को अवशोषित और बनाए रखने के लिए एक अद्वितीय तंत्र का उपयोग करता है एवं जब फसल की मांग होती है तभी यह अपना पानी निर्वाहन करता है, अन्यथा यह अपने नबी स्तर को नहीं खोता।
यहां है उपलब्ध
श्री हेमन्त ग्राम मुरमुंदा
मो नम्बर +91 70670 03973